CG ब्रेकिंग: 5 दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति… दुर्ग में भी चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी... कलेक्ट्रेट में नियुक्ति.....

दुर्ग/धमतरी 31 मई 2021। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में दस प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये हैं। यह सीमा 31 मई तक शिथिल की गई है। 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से कलेक्ट्रेट में चार अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया जो इस सीमा के बाहर थे। आज कलेक्ट्रेट में इन युवाओं को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। आज चार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। 

 

इनमें सौरभ भादुड़ी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली। उनके पिता सुमीत कुमार भादुड़ी पाटन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे। सुमीत की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इनमें सहायक ग्रेड -3 पर ऐश्वर्या राव को नियुक्ति मिली। इनके पिता ए शंकर राव धमधा में सहायक ग्रेड-3 पद पर नियुक्ति थे। इनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। इसी पद पर एस. अभिषेक की नियुक्ति भी हुई, वे कलेक्ट्रेट में वाहन चालक सुरेश कुमार के पुत्र हैं कुमार की मृत्यु 27 फरवरी 2020 को हुई थी। चौथी नियुक्ति तेजेंद्र साहू की हुई इनकी माता खेमिन साहू तहसील कार्यालय में रीडर थीं। इन्हें भी सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। 

 

6sxrgo

 

अभी दो प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति मिल जाएगी। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात इन युवाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। ऐश्वर्या ने बताया कि इस निर्णय से अनेक परिवारों को लाभ पहुँचेगा जिनके अभिभावक शासकीय सेवा में थे और जिनका असमय देहावसान हो गया। ऐश्वर्या ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद यह उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन यह नियुक्ति एक हफ्ते के भीतर ही हो जाएगी, यह मालूम नहीं था। आज 11 बजे मेरे पास फोन आया और बताया गया कि आपका नियुक्ति आदेश आ गया है। मैंने घर में सभी को जानकारी दी और सबको बहुत अच्छा लगा। तेजेंद्र साहू ने बताया कि मेरी मम्मी तहसील आफिस में थीं, कोविड की वजह से वो नहीं रहीं। माँ हम सबका संबल थीं, अब मुझे भी उनकी जिम्मेदारियों का अपनी क्षमता से निर्वाह करना है।

 

 

धमतरी स्कूल शिक्षा विभाग में पांच को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

 

स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो परिजनों को सहायक शिक्षक तथा शेष तीन को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलापारा वार्ड धमतरी की कुमारी हिलेश्वरी साहू पिता स्व. अश्वनी कुमार साहू को शासकीय प्राथमिक शाला मरादेव और शीतलापारा गोबरा, नवापारा राजिम निवासी मयंक देवांगन पिता स्व. राजेश कुमार देवांगन को मगरलोड विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर (परसट्ठी) में सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। 

 

इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम करैहा के बिहारी लाल ध्रुव पत्नी स्व. हेमलता ध्रुव को शासकीय हाईस्कूल खैरभर्री, ग्राम मारागांव मगरलोड निवासी आदित्य सोम पिता स्व. यशवंत कुमार सोम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुहाननाला में तथा गट्टासिल्ली नगरी की बिन्दा मरकाम पति स्व. जगमोहन मरकाम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरडुला में भृत्य के पद पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि की शर्त पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....