छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

कलेक्टर के नेतृत्व में बाढ़ आपदा प्रबंधन सजग, प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

भालेसर ईंटभट्ठा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला, बगलेड़ी में 800 नागरिकों को राशन वितरित

कलेक्टर के नेतृत्व में बाढ़ आपदा प्रबंधन सजग, प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

भालेसर ईंटभट्ठा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला, बगलेड़ी में 800 नागरिकों को राशन वितरित

बेमेतरा, 26 सितंबर 2026/ जिले में लगातार 2 दिनों से हो रही अत्यधिक बारिश से उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं बाढ़ आपदा राहत प्रबंधन टीम बेहद सजगता और गंभीरता से कार्य कर रही है।

कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभावित नागरिकों के लिए राशन-पानी सहित सुरक्षित रख-रखाव एवं अन्य जरूरी जीवन रक्षक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

प्रमुख राहत कार्य –

 

– ग्राम भालेसर के ईंटभट्ठा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्कूलों में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए खाने-पीने सहित अन्य जीवन रक्षक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

– ग्राम बगलेड़ी में भी बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है, यहां निवासरत 800 नागरिकों को राशन वितरित किया गया है।

– डोटू नाला में पानी बढ़ने से सावंतपुर का रास्ता अवरुद्ध होने पर अनुविभागीय अधिकारी साजा द्वारामौका निरीक्षण किया गया है। मौके पर कोटवार-पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है। समोदा नाला में बैरिकेटिंग की गई है।

– तहसील देवकर अंतर्गत ग्राम बासिन का संपर्क अन्य ग्रामों से टूट गया है, जहां लोगों को जलभराव वाले रास्ते से आवागमन न करने हेतु सचेत किया गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ एवं जलभराव संभावित सभी चिन्हांकित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कही भी किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई है।

 

कलेक्टर की संवेदनशील अपील –

 

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के नागरिकों से लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से सजग और सतर्क रहने, जलभराव एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों में खतरा मोल न लेने तथा जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। किसी भी प्रकार की मदद के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button