नगरी

आश्रम माध्यमिक शाला दुगली की शाला प्रबंधन समिति का गठन, श्यामा चरण मंडावी बने अध्यक्ष

नगरी/दुगली…नगरी विकासखंड के दुगली वनांचल क्षेत्र स्थित विशेष जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित शासकीय आश्रम माध्यमिक शाला दुगली में शासन के निर्देशानुसार पालक समिति की बैठक आयोजित कर नई शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में श्यामा चरण मंडावी को सर्वसम्मति से शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा गुरुऊ राम यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद शाला परिवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समिति सदस्य किशोर कुमार नेताम, नरेंद्र ध्रुव, दलीचंद मंडावी, राजेश मरकाम, राजेश्वर नेताम, शंकर सेन, गोमती मंडावी, राकेश्वरी कोसमा, शशिकला कश्यप, लक्ष्मी नेताम, पिंकी नेताम, ज्योति मंडावी, माया मरकाम, रेखा नेताम, विद्या मरकाम, रुपई वट्टी सहित बड़ी संख्या में पालक एवं शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button