छत्तीसगढ़

CG – बस्तर ब्लॉक में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का गठन, संगठन ने कहा ,आगे संघर्ष के लिए ज़मीनी स्तर पर संघ का मज़बूत होना ज़रूरी…

बस्तर ब्लॉक में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का गठन।

संगठन ने कहा ,आगे संघर्ष के लिए ज़मीनी स्तर पर संघ का मज़बूत होना ज़रूरी।

जगदलपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर ने संगठन के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संघ को जमीनी स्तर पर अत्याधिक मजबूत करने के अभियान के तहत आज ब्लॉक इकाई बस्तर में संगठन का पुनर्गठन करते हुए रमेश शुक्ला ,व्याख्याता को बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीनिवास तिवारी को सचिव ,तथा विद्या सागर बघेल लिपिक को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए एक कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन तथा कर्मचारी हित में अधिक मज़बूती और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कर्मचारियों को एकजुट रह कर अपनी अधिकारो के लिए संगठित होने का आह्वान किया ।
संघ के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने बस्तर ब्लॉक के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर कहा की इतिहास गवाह है की कोई भी अधिकार बिना एकता और संघर्ष के नहीं मिला जब कर्मचारी संगठित होते हैं तो ही उनका आवाज़ सत्ता तक पहुँचने है इसलिए सभी कर्मचारी संगठित रहे और संघर्ष के लिए तैयार रहें।

संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा की राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ उसके कर्मचारी होते हैं ।कर्मचारी दिन रात मेहनत कर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। लेकिन जब कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा होती है जब उसके जायज़ अधिकारों को टाल दिया जाता है तब कर्मचारियों में असंतोष पैदा होता है ।वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों से भेदभाव करते हुए साढ़े चार लाख कर्मचारियों को 2% मँहगाई भत्ता से वंचित रखे हुए है तथा वर्ष 2019 से 90माह से अधिक बकाया महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने का निर्णय नहीं ले रही है।जिससे समस्त कर्मचारी आक्रोशित है और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में दिनांक 10 जून को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर बस्तर को सौंप कर शासन को अपनी बात पहुँचाएँगे आज के इस कार्यक्रम में संघ के जिला पदाधिकारी सचिव खगेश सोम, कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा के अलावा ब्लॉक बस्तर के प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा ,पी आर लाउट्रे,रविन्द्र उसेंडी,गोपाल राजपूत,कुलधर मौर्य,विद्यासागर बघेल,फूल सिंह कश्यप और अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button