मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, इस शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…..

On: March 4, 2025 7:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांकेर। नशे में धुत परिचित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर कांकेर पुलिस ने आरोपी एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित युवती ने 3 मार्च को कांकेर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2014-15 में गोविन्दपुर निवासी आरोपी चमन साहू से जान-पहचान हुई थी, इसके बाद घर में भी आना-जाना शुरू हो गया था। वर्ष 2021-22 में एक दिन शहर के होटल में पार्टी में पीड़िता, आरोपी और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद अन्य दोस्तों के चले जाने के बाद पीड़िता और आरोपी रह गए थे।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की नशे की हालत में उसकी मर्जी और जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में पीड़िता को वीडियो दिखाया। इस पर पीड़िता ने उसे वीडियो डिलिट करने बोला। इस पर आरोपी चमन साहू ने वीडियो डिलिट करने का नाटक किया, लेकिन डिलिट नहीं किया, और बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 71/25 धारा 294 बीएनएस 67,67 (ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन साहू की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। प्रकरण में इस्तेमाल मोबाइल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें