CG – सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन मे निर्देशक महेंन्द्र चौबे का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदशन रहा। वे संस्थान मे आयोजित ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़ कार्यक्रमो मे सदेव सक्रिय सहयोग प्रदान करते है तथा विद्यार्थियो एवं शिक्षको को समाज सेवा के कार्यो मे सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते है
कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के बीएमओ डॉ. अनिल कुमार सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के एडमिन विनित चौबे नर्सिग विभाग के प्राचार्य डॉ. पी. महेंद्र वर्मन, उप प्राचार्य आर. सेंकथिर सेल्वी शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. रीता सिंह तथा यूजी विभाग के सुरेंद्र साहू एवं नर्सिग विभाग के सभी शिक्षको की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला अस्पताल की रेड क्रॉस टीम द्वारा रक्तदान करने वाले इच्छुक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के उपरांत रक्त के नमूने एकत्र किए गए। टीम द्वारा रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुरक्षित रक्तदान के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रक्तदान शिविर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं परोपकार का संदेश दिया। इस दौरान रक्तदाताओं को सुरक्षित रक्तदान की प्रक्रिया, रक्तदान के महत्व तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस रक्तदान शिविर मे सभी रक्तदाताओ को रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।




