छत्तीसगढ़धमतरीनगरी

CG ASI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड : अस्पताल में पुलिस को चकमा देकर भागा गांजा तस्कर, एसपी ने दिखाई सख्ती,ASI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड,जाने मामला…

एनडीपीएस मामले का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना सिहावा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों को 11 जून 2026 को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था। आरोपियों को सुरक्षा अभिरक्षा में लेकर सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम तथा महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू अस्पताल पहुंचे थे।

चिकित्सीय परीक्षण के दौरान आरोपी पलाश गजभिए, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में तत्काल अलर्ट जारी किया गया। फरार आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने प्रारंभिक जांच में संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी की सुरक्षा और निगरानी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में सभी का मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button