RAIN NEWS : इन बाँधो के खोले गये गेट…प्रशासन ने जारी किया अलर्ट,देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखिए वीडियो….....

खंडवा :  बीते दो दिन से तेज बारिश जारी है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.39 बारिश रिकॉर्ड हुई। खंडवा सिटी में सवा 5 इंच से ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालात यह हैं कि जिले से सटी नर्मदा और शहर से सटी आबना नदी उफान पर है। 

इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर और भगवंत सागर डैम के गेट खोल दिए गए है। नर्मदा के खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर उफनने से माेरटक्का ब्रिज बंद कर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इधर, खंडवा कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है।

खंडवा शहर की बात करें तो भारी बरसात के कारण सुबह 5 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। बारिश और ऊपर से अंधेरे के कारण लोग परेशान है। आबना नदी में उफान आया हुआ है। तीन पुलिया के भीतर निकासी की पूरी क्षमता के साथ पानी का बहाव हो रहा है। स्टेशन रोड, रामेश्वर रोड पर जलभराव हो चुका है। बड़ाबम चौक पर पेड़ गिरने से मंदिर धराशायी हो गया है। पंधाना रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया में बस्तियों में जल जमाव हो चुका है। इधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता बताते है कि, बारिश के यह हालात पूरे सप्ताह तक बरकरार रहेंगे।

 

6sxrgo

इस सीजन में पहली बार इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले गए हैं। इससे नर्मदा में उफान आ गया है। दो दिनों से नर्मदा घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश और और बरगी तथा तवा बांध के शुक्रवार को 13 गेट खोलने से इंदिरा सागर बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया। रात करीब 1 बजे इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट भी प्रशासन को खोलने पड़े।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

ओंकारेश्वर बांध परियोजना प्रमुख धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 196 पहुंचने से जलस्तर नियंत्रण करने के लिए बांध के सभी 23 गेट करीब 6 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इससे करीब 30 हजार क्यूमेक्स पानी नर्मदा के निचले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। वहीं इंदिरा सागर बांध से लगभग 28 हजार क्युमेक्स पानी की आवक हो रही है। वहां पर 20 में से 12 गेट खोले गए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक ओंकारेश्वर बांध से करीब 37 हजार क्युमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।

ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट में नर्मदा घाट डूब चुके है। लोगों से अपील है कि वह नर्मदा किनारे ना जाए। मांधाता टीआई बलजीतसिंह बिसेन ने बताया कि, मोरटक्का पुल से आवाजाही रोक दी गई है। नर्मदा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए ओंकारेश्वर के सभी घाटों पर लोगों को ना जाने की लगातार सूचना दी जा रही है।


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Sep/2023

Amit Shah CG Visit Canceled : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नहीं बन रहा छत्तीसगढ़ आने का योग, फिर दौरा हुआ निरस्त, जानें क्या है वहज....

21/Sep/2023

CG TRANSFER NEWS : टीआई सहित इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

21/Sep/2023

Raipur crime news : अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

21/Sep/2023

CG ब्रेकिंग : ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दफ्तर के बाहर फायरिंग, एक ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर चलाई गोली, मची अफरा तफरी, जानिए क्या है पूरा मामला....

21/Sep/2023

IMD Alert : 27 सितंबर तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…