CG – यात्रियों के लिए अच्छी खबर : आज से फिर पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेन, 14 रद्द ट्रेनों को रेलवे ने किया बहाल…..

बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। SECR ने रद्द किए गए 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें आज से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। जांजगीर नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण निरस्त/आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों को रिस्टोर किया गया है।
यात्रियो की सुविधा का दिया हवाला
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को रिस्टोर किया जा रहा है।
रिस्टोर की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 23 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 23 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 22.अप्रैल 2026 से 26. अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 23 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी
गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू को 22.अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल .2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू को 23.अप्रैल 2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को 22 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल .2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 23.अप्रैल 2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 23.अप्रैल 2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 23.अप्रैल .2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 23.अप्रैल 2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 23.अप्रैल 2026 से 27.अप्रैल .2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
इन ट्रेनों को किया गया रिस्टोर
गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 23.अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल .2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी।
गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 23.अप्रैल.2026 से 27.अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी।
एक्सप्रेस बनकर चलेगी ये ट्रेन
23 से 27 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।



