छत्तीसगढ़

CG – यात्रियों के लिए अच्छी खबर : आज से पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेन, रद्द की गई 12 ट्रेनें हुई बहाल…..

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा AKT स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को अब रिस्टोर किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह बहाली निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से की गई है।

रिस्टोर की गई ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक के लिए रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 10 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 11 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू को 10 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू को 11 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को 10 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 11 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनों को किया गया रिस्टोर

गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू को 10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को–10 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी।

ये ट्रेन कल और 11 अप्रैल को हसदेव एक्सप्रेस बनकर चलेगी

10 एवं 11 अप्रैल 26 को 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

Related Articles

Back to top button