छत्तीसगढ़जिला समाचारबेमेतरा जिला

धान खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं… आशीष छाबड़ा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार गंभीर नहीं है आज बीजाभाठ धान खरीदी केंद्र तथा अन्य केंद्रो में औचक निरीक्षण पर पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने वहां की फैली हुई अव्यवस्था देखकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसान परेशान है और सरकार को किसानों ने की कोई परवाह नहीं है यही कारण है कि सोसाइटी में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर हैं और सरकार धान खरीदी पटवारी के भरोसे करने जा रही है पहले से ही पटवारी अपने ऊपर अलग-अलग दायित्वों से परेशान है निर्वाचन आयोग के विशेष गहन निरीक्षण कार्यों में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है ऐसे में वे अपना समय सहकारी समितियां में कैसे दे पाएंगे और धान की खरीदी सुचारू रूप से किस तरह हो सकेगी पूरी धान खरीदी भगवान भरोसे छोड़ दी गई है एक ओर किसान जहां अल्प वर्षा और बिजली गुल की समस्याओं को जूझते हुए बड़े मुश्किल से धान का उत्पादन कर सका है ऊपर खड़ी फसल पर चक्रवाती मोन्था तूफान से हुए नुकसान को सहते हुए आज अपनी उपज लेकर धान खरीदी केन्द्र तक पहुंचा है और यहां कर्मचारी ही नहीं है ऐसी स्थिति लगभग पूरे जिले की है किसान अपनी शिकायत हम लोगों को बता रहे जिस आज वास्तविक स्थिति को करीब से समझने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया जिसमें किसानों के द्वारा बताई गई समस्या सही मिली धान खरीदी केदो में पूरी तरह से अवस्था फैली हुई है कोई भी जवाबदार अधिकारी धान खरीदी केदो में नहीं है ऐसे में किस किसके समक्ष जाएं और किस अपनी समस्याएं बताईं इससे जाहिर है कि भाजपा सरकार किसानों के धान खरीदी के लिए गंभीर नहीं है भाजपा सरकार किसानों के धान खरीदी करने के मूड में नहीं है अपनी जिम्मेदारियां से विष्णुदेव साय कि भाजपा सरकार पीछे हट रही है

Related Articles

Back to top button