छत्तीसगढ़

CG – बुढ़ीखार के शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह HSS में 2 नए कक्षों का लोकार्पण बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//क्षेत्र के प्राचीन शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में सहयोग से बने 2 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण 29 जुलाई बुधवार कों बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें…

शुरुआत मां सरस्वती और गुरुदेव वेदव्यास के छायाचित्र पर पूजन से हुई। प्राचार्य *काशीराम रजक* ने स्वागत करते हुए अतिरिक्त कक्ष और प्रार्थना शेड की मांग रखी।

कलेक्टर का संबोधन…

गुरु पूर्णिमा के दिन हुए इस काम को स्मरणीय बताया। प्राचार्य, SMC, ग्राम पंचायत, पूर्व छात्र, शिक्षकों और लगभग *50 दानदाताओं* की प्रशंसा की कहा – “बुढ़ीखार से शुरू हुई ये प्रेरणादायी पहल आसपास की संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए अभाव का रोना रोने से काम नहीं चलता, सहयोग से काम होते हैं।”

स्कूल की स्वच्छता, बच्चों की प्रवीणता सूची, रंग-रोगन, वृक्षारोपण और 2026 के परीक्षा परिणाम की तारीफ की। बुढ़ीखार को आदर्श ग्राम बनाने की बात कही नशाखोरी को भविष्य के लिए खतरा बताते हुए बच्चों और समाज को इससे दूर रखने का आह्वान किया। नौकरी के साथ “सेवा भाव” रखने वाले कर्मचारियों की भी सराहना की।

सेवा सम्मान उत्कृष्ट कार्य के लिए इनको सम्मानित किया गया अभिषेक खुंटे भृत्य,बीरबल प्रसाद थवाईत प्रधान पाठक,प्रकाश कुमार कौशिक व्याख्याता कल्पना टंडन व्याख्याता, और प्राचार्य काशीराम रजक।

विशेष उपस्थिति संस्था के संस्थापक के वंशज डॉ. तविन्दरपाल सिंह अरोरा और डॉ.नवदीप सिंह अरोरा भी मौजूद रहे। दोनों ने शिक्षा के प्रति समर्पण और दान की सराहना की।

अन्य गणमान्य जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, सरपंच डॉ. दीपक लहरे, मिथिला थवाईत, राजेंद्र साहू सहित कई नागरिक और शिक्षक उपस्थित थे।

संचालन रूपेंद्र सिंह महिलांगे, कल्पना टंडन और डॉ. भूपेंद्रधर दीवान ने किया। आभार प्राचार्य काशीराम रजक ने व्यक्त किया।

कलेक्टर ने अंत में कहा कि बुढ़ीखार की तरह हर जगह सामाजिक एकता और सहयोग से ही विकास संभव है।

Related Articles

Back to top button