छत्तीसगढ़

CG – मध्य नगरीय विद्यालय में एनएसएस के तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण और टीबी जागरूकता कार्यक्रम संपन्न चित्र प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने जीते पुरस्कार पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//शुक्रवार कों राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंगरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में टीबी रोग से संबंधित चित्र प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया।

मुख्य अतिथि रहे डॉ. हर्ष देव नापित…

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हार के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष देव नापित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सिस्टर गीता पटेल नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर मनीषा पैथोलॉजिस्ट एवं दशरथ साहू भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव ने की।

पुरस्कार वितरण…

प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को डॉ. नापित के द्वारा पुरस्कृत किया गया कक्षा 11वीं 12वीं से पुरस्कृत छात्राएं…

1. प्रथम – जयंती वैष्णव
2. द्वितीय – प्रांजल गुप्ता
3. तृतीय – प्रगति वर्मा
4. सांत्वना- वैष्णवी कैवर्त

मार्गदर्शन एवं संचालन…

कार्यक्रम एनएसएस के इस सत्र की थीम पर आधारित था और कार्यक्रम समन्वयक डॉ.मनोज सिंहा,जिला संगठक शीतेश जैन एवं पूर्व जिला संगठक डॉ. कांति अंचल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button