Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:रजत महोत्सव पर बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण…146 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण,परामर्श व रक्त जांच की गई

जिला जेल बेमेतरा


संजू जैन:7000885784
बेमेतरा: रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ के अवसर पर बेमेतरा जिला जेल में विचाराधीन बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय बेमेतरा की टीम द्वारा किए गए इस शिविर में बंदियों को परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की सुविधा दी गई।

यह स्वास्थ्य शिविर कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू और जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ शिविर के दौरान 146 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 70 बंदियों की ब्लड शुगर, रक्तचाप,बुखार, सर्दी-खांसी, खुजली और दर्द जैसी समस्याओं की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं

स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य जिला चिकित्सालय बेमेतरा के डॉ. सुभाष साहू और नर्सिंग ऑफिसर दीपांजलि डेनियल द्वारा किया गया इस अवसर पर जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय, फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, जेल प्रहरी स्टाफ, जिला चिकित्सालय के वाहन चालक कृष्ण कुमार वर्मा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषि कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button