बेमेतरा जिला

हेमंत  एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा ने नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर दिया प्रेरणादायी संदेश

हेमंत  एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा ने नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर दिया प्रेरणादायी संदेश

स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा / कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा द्वारा नेत्रदान,देहदान पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिनके फलस्वरूप नेत्रदान एवं देहदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आमजन स्वयं होकर नेत्रदान, देहदान के लिए आगे बढ़ रहे हैं,इसी क्रम में ग्राम ठेलका, विकासखण्ड साजा के श्री हेमंत साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्यामा साहू ने नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अनुकरणीय संकल्प लिया।

 

उनके इस पुनीत संकल्प से समाज में यह संदेश जाता है कि मृत्यु के बाद भी हमारा शरीर और नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद ला सकते हैं। नेत्रदान से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को दृष्टि का उपहार मिल सकता है, वहीं देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े और सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने हेमंत साहू एवं श्यामा साहू के इस प्रेरणादायी एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी को नेत्रदान एवं देहदान के महत्व को समझना चाहिए तथा इस पुनीत कार्य के लिए आगे आकर समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए।

 

नेत्रदान के लिए जिला चिकित्सालय बेमेतरा के श्री विद्या सागर रात्रे, सहायक नेत्रदान अधिकारी – 9098908099 से संपर्क किया जा सकता है।

 

आइये नेत्रदान कर, किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी भरें।

Related Articles

Back to top button