CG – होम सोसाइटी की बस्ती के बच्चों के साथ अनुप्रभा फाउंडेशन ने खुशियां बांटकर होली का त्यौहार मनाया गया…

Anu Prabha foundation Chhattisgarh
अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल
रायपुर। पिछले 5 सालों से यह प्रयास किया जा रहा है की बस्ती के बच्चों के चेहरे पर भी त्यौहार के समय मुस्कान रहे इसी कड़ी में होली के पावन अवसर पर रंगों के त्यौहार में सब रंगों मैं रंग जाएं।

होम सोसाइटी की बस्ती के बच्चों को रंग गुलाल चॉकलेट्स पिचकारी कॉपियां बलूंस कलर पेंसिल रबर स्केल शॉपनर पाऊंच copyमिठाई बांटा गया।

इसी कड़ी में प्रोफेसर रानी बघेल ने बच्चों को समझाया की गुलाल से होली खेलना चाहिए आंखों में गुलाल नहीं लगना चाहिए क्योंकि आंखों में रंग जाने से आंखों में परेशानी होती है।

इसी कड़ी में खुशबू शर्मा ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताया की पढ़ने कितना जरूरी है पर लिखकर अच्छे इंसान बनना चाहिए
जय। श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया की नशा नहीं करना चाहिए कोई भी प्रकार का नाश करने के पहले यह सोचना चाहिए की माता-पिता कितनी मुश्किल से बच्चों को बड़ा करते हैं नशे से दूर रहना चाहिए।

संस्थापक अमृता श्रीवास्तव ने बस्ती की महिलाओं को बताया कि साफ सफाई कैसे रखना चाहिए और बच्चों को बाहर के खाने से बचना चाहिए घर में ही अच्छा-अच्छा खाना बनाकर बच्चों को खिलाना चाहिए जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे खाने में क्या-क्या खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी ज्योति खरे ने बताया कि बच्चेकैसे परीक्षा में कैसे मेहनत करके अच्छे अंक ला सकते हैं उसकी जानकारी दी।

सहयोग की कड़ी में आर भैया निलेश संजना मनीषा सुरेश जी मनोरमा अभिलाष जी ज्योति जी सुषमा जी उषा रजत जी लक्ष्मी सतीश गिरीश का सहयोग निरंतर बना रहा आगे भी बना रहेगा।




