छत्तीसगढ़

CG -लव स्टोरी का खौफनाक अंत : प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो युवती ने पहले बहन को किया कॉल, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया, तो गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी पर उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

जाने पूरा मामला

दरअसल, करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में एक युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया है। बॉयफ्रेंड की ओर से शादी के लिए इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने जंगल में जाकर जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी और फिर खुद पैदल चलकर घर पहुंची, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कृष्णो कुमारी (19) के रूप में की गई है, जो कि अपनी दीदी और जीजा के साथ सेंद्रीपाली गांव में रहती थी। इसी गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना लगा था, लगभग 3 साल पहले कृष्णों की मुलाकात रोशन से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और ये बात पूरे गांव में फैल गई।

जहर खाकर किया दीदी को कॉल

रोशन से प्रेम प्रसंग की बात गांव वालों और परिवार वालों को लगने के बाद कृष्णों ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो रोशन और उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर कृष्णों सोमवार को गांव के जंगल में पहुंच गई और जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपनी दीदी को कॉल कर जहर खाने की जानकारी दी और फिर वह खुद पैदल चलकर घर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से मेमो मिला है, जिसके आधार पर परिजनों का बयान लिया गया है। आगे की जांच के लिए करतला थाने भेजा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button