छत्तीसगढ़

महाशिवरात्री का पावन दिन कैसे करें शिव जी की उपासना व पूजन और कहाँ कहाँ लगेगा आज से मेला जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//आज पुरे देश में महाशिवरात्री का पावन धार्मिक पर्व मनाया जा रहा है जहाँ सभी शिव जी की मंदिरो में भक्तो का जन सैलाब देखने मिल रही है और भक्त भगवान भोलेनाथ से अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान लटेश्वर नाथ की उपासना कर रहें है और अपनी परिवार की क्षेत्र और देशवाशियों की सुख समृद्धि और शांति के लिए दुआ मांग रहें है कहते है भगवान शिव जी की आराधना करने से वो अपने भक्तो की सारी समस्या हर लेते है और उनकी सारी मनोकामनायें पूरी करते है।

महाशिवरात्रि सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं है। कई लोगों के लिए यह आत्मचिंतन और नई दिशा की शुरुआत का दिन होता है। मान्यता है कि इस पवित्र रात में किया गया एक सच्चा संकल्प जीवन की दिशा बदल सकता है।

अगर इस महाशिवरात्रि आप सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित न रहकर एक गहरा और ईमानदार संकल्प ले लें, तो यह आपके भीतर बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

कैसे करें शिव जी की उपासना..

1.स्नान कर शांत स्थान पर बैठें।

2.दीपक जलाकर भगवान शिव का ध्यान करें।

3.108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

4.जीवन में बदलने वाली एक बात तय करें।

5.उसे कागज़ पर लिखकर सुरक्षित रखें।

आज महाशिवरात्रि के शुभ दिन से कई गाँवो में मेले का भी शुभ आरम्भ होता है जो आदि काल से चलें आ रहें है जिसमे मल्हार कौड़िया हिर्री व कोंटा के मेले शामिल है जहाँ आपको मनोरंजन के साथ हर वो सामान मिलेगा जो महिला पुरुष व बच्चे बाजार से लेते है इसके अलावा यहाँ आपको खाने पिने की नई नई वस्तुए भी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button