छत्तीसगढ़

CG – विधानसभा इलाके में भारी मात्रा में मिला गौमांस, मचा हड़कंप, हिरासत में तीन लोग……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के विधानसभा इलाके से गौ मांस मिला है। गौ मांस मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी लगते ही गौ-सेवक और शिव सैनिक पहुंचे गए हैं।

मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गाँव का है। यहाँ घर से भारी मात्रा में गाय का मांस मिला है। गौ मांस मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। गौ मांस की मिलने की सूचना मिलते ही गौ सेवक कार्यकर्त्ता पर पहुंचे। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

प्रारंभिक जांच में पता चला गाय पहले से मरी हुई मिली थी। आरोपी जिसका मांस बिना अनुमति के काट रहे थे। इस सम्बन्ध में में गाय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गाय मालिक ने शिकायत में बताया, उसकी गाय जो आठ साल की थी। 1 नवम्बर को दाना पानी खाकर वापस चरने घर के बाहर गांव में चली गयी लेकिन रात को वापस घर नहीं आयी। जिसके बाद गाय को गांव में खोजा गया पर कुछ पता नहीं चला।

आज सुबह जब लोगो से पूछताछ की गयी तो पता चला गांव का इंदल चंद लहरी पीड़ित की गाय को काटकर उसकी चमडी को निकाल कर बेच दिया है। इंदल चंद लहरी मृत गाय का चमड़ी को छिल कर निकालने एवं बेचने का काम करता है। वहीँ, उसकी गाय का सिर वार्ड नबंर 14 के पास पड़ा मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ, गौ-सेवकों ने तस्करी का आरोप लगाया है।

तीन लोग हिरासत में

पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन और गौ मांस के अवशेष जब्त किए हैं। साथ ही मामले में आरोपी इंदल चंद लहरी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीनो से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button