CG बड़ी खबर: सास-ससुर और पति गिरफ्तार.... गर्भवती पत्नी से पति, सास और ससुर ने की लात-घूंसे से बेदम मारपीट… गर्भस्थ बच्चे की हुई मौत.... फिर जो हुआ.... जान हो जाएंगे हैरान......


 धमतरी। चौकी बीरेझर क्षेत्र अंतर्गत नवविवाहिता को उसके पति, सास व ससुर ने प्रताड़ित किया। पीड़िता गर्भावस्था में है। यह जानते हुए लात-घुसा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई। भादवि की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। चौकी बीरेझर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

6sxrgo


 
चौकी बिरेझर थाना कुरुद क्षेत्रांतर्गत ग्राम मड़ेली निवासी नवविवाहिता महिला जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद में उपचार हेतु भर्ती थी। उसके पति गिरधर साहू, सास पत्रिका साहू व ससुर कृष्ण कुमार साहू के द्वारा विवाह के बाद से ही उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए मारपीट की गई। साथ ही उसे 3 माह की गर्भवती होना जानते हुए जान-बूझकर उसके पेट, पीठ व गर्दन में लात घूंसे से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। मारपीट से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। 

 

 

इस रिपोर्ट पर आरोपी गिरधर साहू, पत्रिका साहू एवं कृष्ण कुमार साहू के विरुद्ध धारा 498ए, 316, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले के विवेचना क्रम में वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपने स्टाफ के साथ आरोपियों के सकुनत में दबिश दी। आरोपियों के मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्य एवं आरोपियों के अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....