Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – नारी है तो सृष्टि हमारी है : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नारी सम्मान किया गया…

नारी है तो सृष्टि हमारी है

जगदलपुर। मानव जगत के लिए संपूर्ण सृष्टि के केंद्र में नारी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नारी सम्मान कार्यक्रम उल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षिकाओं, पालकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से विकासखंड तोकापाल तहसीलदार यशोदा तेतारप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तोकापाल नीलू तिर्की, खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम समाज सेविका ज्योति लुंकड़ सेजेस तोकापाल स्टाफ इरम रहीम, श्रीदेवी सिंह, सोनाक्षी मजूमदार, नीलम भास्कर ,अर्पणा सिंह, स्वाति लवंग, सरिता यादव ,रुपिंदर जीत कौर ,नीता शुक्ला ,लता जोशी ,प्रीति प्रकाश साइमन , अपर्णा मिगलानी , काजल यादव,ज्योत्सना कश्यप, मानसी बघेल,लेसिना देवांगन ,गीता शुक्ला ,सतरूपा मिश्रा एवं शिक्षक पालक सम्मेलन समारोह में उपस्थित गणमान्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अनुविभागीय अधिकारी तोकापाल मायानंद चंद्रा, प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल लुंकड़, संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा के द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी माया नंद चंद्रा ने संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की उन्होंने कहा कि हमारे विकासखंड के महिला अधिकारी, कर्मचारियों तथा स्थानीय महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गौरव की बात है।

गमछा श्रीफल एवं बुके से सम्मानित करने के पश्चात सभी सम्मानित महिलाओं एवं स्टाफ के भोजन के बाद कार्यक्रम समाप्त किया।

Related Articles

Back to top button