CG- SP के आदेश की अनदेखी करना पड़ा भारी, थाना प्रभारी और आरक्षक को मिली ये कठिन सजा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप……

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस कप्तान के आदेश की अवहेलना करना थानेदार और आरक्षक को महंगा पड़ गया। पदस्थ थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और कांस्टेबल पंकज तारम को निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल पंकज तारम ने स्थानांतरण के बाद भी कार्यभार ग्राहण न कर नियमों की अवहेलना की थी। मामले में एक्शन लेते हुये एसपी योगेश पटेल ने तत्काल प्रभाव से टीआई और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
जारी आदेश में बताया गया कि 16 सितंबर 2025 को थाना अर्जुन्दा में पदस्थ आरक्षक पंकज तारम का स्थानांतरण गुंडरदेही किया गया था। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सभी थाना प्रभारियों को अपने कर्मचारियों को पदस्थापना हेतु रवानगी देने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन कांस्टेबल ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। एसपी के आदेश-निर्देश की अवहेलना करने और अनुशासनहीनता मामले में थाना प्रभारी अर्जुन्दा जोगेंद्र साहू व अर्जुन्दा थाना आरक्षक पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



