झारखंड
ठंड से राहत की एक कोशिश : इनर व्हील क्लब आफ़ राँची साउथ ने कडरु चौक के पास १०१ कंबल का वितरण किया…
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250110-WA0644.jpg)
ठंड से राहत की एक कोशिश- १०१ कंबल वितरण
झारखंड। इनर व्हील क्लब आफ़ राँची साउथ ने ९/०१/२०२५ को कडरु चौक के पास १०१ कंबलों का वितरण किया। ऐसा लक्ष्य किया गया था कि राँची के आस-पास के क्षेत्रों से जो मज़दूर प्रतिदिन काम करने आते हैं उन्हें इसका लाभ मिले। मज़दूरों के साथ साथ कुछ रिक्शे वाले और अन्य ज़रूरतमंदों के बीच इन कंबलों को बाँटा गया।
इस अवसर पर प्रेसिडेंट नीलम, पूर्व अध्यक्षा कांति, संगीता, माया, रंजना, सुमिता, पूनम, सुमन, सुनीता सहित कई मेम्बर मौजूद थीं।