CG निकाय चुनाव रिजल्ट : 10 निगमों में भाजपा आगे,जानिए कहां-कौन कितने वोट से आगे,देखे LIVE अपडेट…
छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों और पंचायतों में मेयर-पार्षद और अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है।

डेस्क : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों और पंचायतों में मेयर-पार्षद और अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।
जानिए कहां-कौन आगे, किसे कितना वोट मिले
रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 10 हजार वोट से आगे
दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
कौन कितने वोट से आगे – 1350 वोट से भाजपा आगे
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा 6000 वोट से आगे
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – 9 हजार वोटों से आगे
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 7 हजार मतों से आगे
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 3600 वोट से आगे
चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 2 हजार वोट से आगे
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे