CG निकाय चुनाव रिजल्ट : रायगढ़ सहित तीन नगर निगम में भाजपा ने किया कब्जा,जानिए कहां-किनकी कितने वोट से हुई जीत,देखे LIVE अपडेट…
छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं। वहीं चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल चुनाव हार गए हैं।

डेस्क : छत्तीसगढ़ के तीन नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं। वहीं चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल चुनाव हार गए हैं।
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित ओपी चौधरी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को दिया है. जीववर्धन ने कहा, रायगढ़ के विकास के लिए योजना बनाकर काम करेंगे.
छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।
नगर निगम बीजेपी कांग्रेस कौन आगे/ जीते
रायपुर मीनल चौबे दीप्ति दुबे मीनल चौबे (बीजेपी) 32,000 वोट से आगे
दुर्ग अलका बाघमार प्रेमलता पोषण साहू अलका बाघमार (बीजेपी) 16,500 वोट से आगे
राजनांदगांव मधुसूदन यादव निखिल द्विवेदी बीजेपी आगे
बिलासपुर पूजा विधानी प्रमोद नायक पूजा विधानी (बीजेपी) 20,000 वोट से आगे
अंबिकापुर मंजूषा भगत अजय तिर्की मंजूषा भगत (बीजेपी) 5000 वोट से जीतीं
चिरमिरी रामनरेश राय विनय जायसवाल रामनरेश राय (बीजेपी) 4000 वोट से जीते
जगदलपुर संजय पांडेय मलकीत सिंह गैदू संजय पांडेय (बीजेपी) आगे
रायगढ़ जीववर्धन चौहान जानकी काटजू जीववर्धन चौहान (बीजेपी) 10 हजार वोट से आगे
कोरबा संजू देवी राजपूत उषा तिवारी बीजेपी
धमतरी जगदीश रामू मेहरा — (कांग्रेस प्रत्याशी
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी 7 हजार मतों से आगे