छत्तीसगढ़

CG – अपनों के भेष में दरिंदा : 51 साल के बड़े पापा ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच में दिया घटना को अंजाम…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। 6 साल की मासूम बच्ची के साथ 51 साल के मुंह बोले बड़े पापा ने दुष्कर्म किया है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी बच्ची का मुँह बोला बड़ा पापा लगता है। आरोपी बच्ची को अपने साथ गणेश देखने और बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया।

इधर बच्ची जब घर नहीं पहुंची और माता पिता परेशान हो गए वो बच्ची को ढूंढने लगे। उन्होंने आरोपी की पत्नी से भी पूछा। उसने कुछ बताने से इंकार कर दिया। इसी बीच रात करीब 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को लेकर मंदिर के पास पहुंची। उसने कहा बच्ची भंडारे के पास थी। बच्ची ने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में परिजनों को बताई।

इसकी शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button