भाजपा बी एल ए सुरेंद्र साहू के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा (एस आई आर )मतदाता सूची में नाम काटने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म जमा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने थाने में दिया आवेदन।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र साहू पिता स्वर्गीय राम औतार साहू उम्र 52 वर्ष वार्ड क्रमांक 2 नगर पंचायत लखनपुर निवासी के नाम से विशेष ज्ञानपीठ परीक्षण फिर मतदाता सूची से नाम कटवाने हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार कर फॉर्म में फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म जमा करने के मामले में प्रार्थी सुरेंद्र साहू ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सुरेंद्र साहू को 26 फरवरी को ज्ञात हुआ की तहसील कार्यालय लखनपुर में उनके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विशेष मुस्लिम समुदाय के करीब 111 12 लोगों का एस आई आर मतदाता सूची में नाम काटने हेतु फर्जी हस्ताक्षर कर आवेदन दिया गया था,जबकि उनके द्वारा किसी तरह का एस आई आर में नाम काटने हटाने हेतु कोई आवेदन नहीं दिया गया था जिसे लेकर उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर का और कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
