भाजपा सहयोग केंद्र के जनदर्शन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

रायपुर/आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित ..सहयोग केंद्र..में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अपनी समस्याएं एवं सुझाव लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कहा गया कि सहयोग केंद्र’ संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसके जरिए न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है,बल्कि आम नागरिकों को भी अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।



