शान से सेमीफाइनल में भारत संजू की तूफान में इंडीज उड़ा जीत पर झूम उठे क्रिकेट प्रेमी इंग्लैंड से भिड़ंत पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क// रविवार 1 मार्च कों 20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के बाद रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में भारतीय टीम की वेस्टइंडीज पर राेमांचक जीत ने पुरे देश दुनिया के लोगों को खुशी में झूमने का मौका दिया है।
टीम इंडिया ने इंडीज के खिलाफ मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। अब सिर्फ तीन मुकाबले बाकी हैं, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत का सेमी में इंग्लिश टीम से भिड़ंत होने वाला है तो वही अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड दो दो हाँथ करने उतरेंगी।
बताते चलें कि कोलकाता में हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की शानदार पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया।
गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को जाता है, जिन्होंने रविवार को शानदार पारी खेली। सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। जैसे ही उन्होंने विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ गई।




