खेल

भारत की जीत और जिम्बाब्वे हुआ बाहर 1 मार्च कों इंडीज और इंडिया की भिड़ंत जो जीता वो सेमी में समझें पूरा गणित पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//T20 वर्ल्ड कप में 26 फरवरी कों चेन्नई में हुए करो या मरो वाले मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ सुपर आठ फेज में भारत की एक जीत और एक हार हो गई है, जो वेस्टइंडीज के बराबर है. इससे 1 मार्च को दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच दूसरे सेमीफाइनल स्पॉट के लिए लगभग नॉकआउट मैच बन गया है. साउथ अफ्रीका ने अब तक दो मैचों में दो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

जिम्बाब्वे ने भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (30 गेंदों में 55 रन), हार्दिक पांड्या (23 गेंदों में नाबाद 50 रन) और तिलक वर्मा (16 गेंदों में नाबाद 44 रन) की पारियों की मदद से टी20 वर्ल्ड कप का अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 256 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 184/6 रन बनाए. इसमें ब्रायन बेनेट के 59 गेंदों में नाबाद 97 रन और कप्तान सिकंदर रज़ा के 21 गेंदों में 31 रन शामिल हैं. अर्शदीप सिंह (3/24) भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभिषेक शर्मा और तिलक ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की। अभिषेक और हार्दिक नें चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी फिफ्टी ठोकी। हार्दिक ने पांचवें नंबर पर उतरने के बाद 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए,वही अभिषेक नें 30 से 55 रन बनाए जिसमें कई चौके और छक्के शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button