Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबावासियों को दी 4.92 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबावासियों को दी 4.92 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात

रायपुर, 9 नवम्बर 2025/उद्योग, वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डाे को 4.92 करोड़ रूपये के विकास कार्याे की सौगात प्रदान की। इस सौगात से निगम के विकास कार्याे को गति मिली है, जिसके तहत सड़क, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य विभिन्न वार्डाे में किए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 13 में वरिष्ठजनों को उनका अपना सियान सदन भी प्राप्त हुआ है।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत न्यू अमरैयापारा एवं कोसाबाड़ी जोनांतर्गत सिंगापुर में 04 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, श्री गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा वार्ड क्र. 13 में 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सियान सदन का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद, प्यार व स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, मैं आभारी हूॅं कि कोरबा की जनता ने मुझे सदैव अपना प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, उन्होने कहा कि जहां तक कोरबा के विकास की बात है, तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहां पर बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं, जिसके साक्षी हम सब हैं। उन्होने कहा कि विगत डेढ़ वर्षाे के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्याे हेतु जब भी जितनी राशि की मांग की जाती है, मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा तत्काल स्वीकृत प्रदान की जाती है, उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डाे में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, आगे भी लगातार होंगे, यह मैं विश्वास दिलाता है। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और श्री गोपाल मोदी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

*वरिष्ठजनों को मिला सियान सदन*

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अधोसंरचना मद से स्वीकृत व 10 लाख रूपये की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 13 में सियान सदन का निर्माण कराया गया है, आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उक्त सियान सदन का लोकार्पण किया तथा भवन को वरिष्ठजनों की सेवा में समर्पित किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्र. 14 में 10 लाख रूपये की लागत से भव्य शेड निर्माण की घोषणा की तथा इस पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियां के दिए। इसके साथ ही उद्योग मंत्री देवांगन ने अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विकास कार्याे का भूमिपूजन आज सम्पन्न हुआ है, वे कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण हो, यह सुनिश्चित कराएं।

कार्यक्रम के दौरान निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी सदस्य अजय प्रभा टीकम राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button