जिला समाचार

भाजपा के ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान का बेलरगांव में शंखनाद: घर-घर जाकर दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

नगरी बेलरगांव…भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी आह्वान पर 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान का भव्य शुभारंभ बेलरगांव मंडल के ग्राम बेलरगांव से किया गया… इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के मूल सिद्धांतों से जनता को अवगत करा रहे हैं…

हितग्राहियों से सीधा संवाद…अभियान के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भेंट की।

कृषि कल्याण: हटवारापारा में लिखन साहू के निवास पर ‘कृषक उन्नति योजना’ पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, लल्लू साहू के घर जाकर ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के लाभ और उससे किसानों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया गया…

आवास एवं बुनियादी सुविधा: शीतलापारा में रामजी यादव और कृष्ण पटेल के घर पहुंचकर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत पक्के मकान की सुविधा पर चर्चा हुई, जिससे लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की।

महिला सशक्तिकरण: नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ के संबंध में सुशीला साहू, जामुन साहू और श्रीमती कृपा साहू से मुलाकात की गई…कार्यकर्ताओं ने उन्हें योजना की निरंतरता और भाजपा की महिला-हितैषी नीतियों के बारे में बताया।

पार्टी की विचारधारा का प्रसार…संपर्क के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप और मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य ‘अंत्योदय’ यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 12 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के दौरान कोई भी घर अछूता न रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा, महामंत्री दीपक साहू, अभियान के संयोजक उमेश साहू, सह-संयोजक अमरसिंह पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, भुवनदास मानिकपुरी, शिवकुमार साहू (पंच), गिरधर साहू, डोमार साहू, बृजलाल साहू , श्रीमती कौशिल्या नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button