6 मौत मामला CG ब्रेकिंग: रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर तक बिखरे मिले मां और 5 बेटियों के शव.... CM भूपेश ने गहरा दुख प्रकट किया… प्रशासन और पुलिस को जांच के दिए निर्देश... आत्महत्या के पीछे की ये वजह से आयी सामने….

रायपुर 10 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है। 

 

परिवार के मुखिया केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है। पति से लड़ाई के बाद महिला अपनी बेटियों को लेकर घर से निकल गयी थी, सभी की लाश घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आयी है कि पति से शराब के नशे में विवाद होने के बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने महासमुंद के आत्महत्या-प्रकरण को हृदयविदारक बताया

 

6sxrgo

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने महासमुंद से लगे ग्राम बेमचा के एक महिला व उसकी पाँच पुत्रियों की आत्महत्या के मामले को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल पति व परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि इस मर्मांतक घटना की जांच कर संवेदनशील पहल करे। आगे ऐसी कोई पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए सामाजिक और शासकीय स्तर पर ठोस क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है। विष्णुदेव साय ने मृतात्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....