IRCTC ePay Later: बिना पेमेंट किये ऑनलाइन रेल टिकट बुक करें, जानिए क्या है IRCTC की ePay Later सेवा...

IRCTC ePay Later: 

 

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को सफर से लेकर टिकट बुकिंग तक में ऐसी कई सुविधाएं और सेवाएं देता हैं, जिनमें से कई स्कीम के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं होती है। रेलवे की ऐसी ही एक सर्विस है IRCTC ePay Later सर्विस। इस ई पे लेटर सेवा में आप बिना भुगतान किए टिकट बुकिंग कर सफर कर सकते हैं और किराए का पेमेंट बुकिंग के 14 दिनों के भीतर कर सकते हैं। ये सेवा उन लोगों के लिए बहुत मददगार हैं, जिनके सामने पेमेंट की मुश्किल हो जाती है, या किसी कारण आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में आप IRCTC की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

खबरें और भी

 

6sxrgo

आईआरसीटीसी यात्रियों को ‘बुक नाउ-पे लेटर’ की सेवा देता है, जिसके तहत टिकट बुक करके बाद में उसका पेमेंट कर सकते हैं। आपको पेमेंट के लिए आईआरसीटीसी 14 दिन का वक्त देता है। आप इन 14 दिनों में टिकट का पेमेंट कर सकते हैं। इसका लाभ आप तत्काल टिकटों की बुकिंग के समय भी उठा सकते हैं। (IRCTC ePay Later)

कैसे करें इस्तेमाल

1. इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट लॉगइन करें।

2. टिकट बुकिंग के लिए ट्रैवल की पूरी डिटेल भरें।

3. पेमेंट का ऑप्शन चुनते समय ‘पे लेटर’ के विकल्प को चुनें।

4. इसके बाद आपको ये ई-पे लेटर की वेबसाइट पर रि-डायरेक्ट करेगा, जहां आपको लॉगइन करना है और टिकट बुकिंग का अमाउंट भरना है।

5. फिर आपका टिकट बुक, और आपको पेमेंट के लिए 14 दिन की समय सीमा मिल जाती है।  (IRCTC ePay Later)

14 दिनों में नहीं किया पेमेंट तो…

आपको इसके लिए 3.50% सर्विस चार्ज प्लस टैक्स देना होगा। अगर आप 14 दिन बाद भी पेमेंट नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट कम किया जाएगा। आपको अगली बार से इस ऑप्शन का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं आपका आईआरसीटीसी अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया जाएगा। (IRCTC ePay Later)



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....