Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – सुरक्षा दृष्टि से किसी संदिग्ध की जाँच करना गलत नहीं, टी एम सी सांसद झूठे आरोप लगाने से पूर्व पश्चिम बंगाल में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम लगाए – सांसद महेश कश्यप

सुरक्षा दृष्टि से किसी संदिग्ध की जाँच करना गलत नहीं, टी एम सी सांसद झूठे आरोप लगाने से पूर्व पश्चिम बंगाल में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम लगाए – सांसद महेश कश्यप

बस्तर पांचवी अनुसूची क्षेत्र जिसकी सुरक्षा और अस्मिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा: महेश कश्यप

जगदलपुर। कोंडागांव जिले में 9 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विषय में हो रहे राजनीतिक बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि यह मुद्दा राजनीति से अधिक बस्तर की सुरक्षा, अस्मिता और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ा है, जिसे किसी भी प्रकार से नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

सांसद कश्यप ने स्पष्ट किया कि बस्तर पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहाँ आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भूमि और पहचान की संवैधानिक रूप से सुरक्षा की गई है। ऐसे में बाहरी तत्वों की घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर क्षेत्र में सक्रिय होना एक गंभीर विषय है, जो न केवल स्थानीय सुरक्षा को खतरे में डालता है, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों से अवैध घुसपैठियों की गतिविधियाँ देखी गई हैं। ये लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर देश के विभिन्न हिस्सों में घूमते हैं और कई मामलों में अपराधों में भी शामिल पाए गए हैं।

सांसद कश्यप ने पश्चिम बंगाल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भी कई अपराधियों के पास फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र पश्चिम बंगाल से जारी पाए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि उस राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

उन्होंने एक हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कुछ माह पूर्व पश्चिम बंगाल से आए कुछ युवकों ने कोंडागांव जिले में एक आदिवासी युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की थी, जो बस्तर की अस्मिता पर सीधा हमला थाl

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की सुरक्षा से समझौता करके किसी को भी राजनीतिक लाभ नहीं लेने दिया जाएगा। सुरक्षा दृष्टि से संदिग्धों की जाँच करना कानूनन उचित और ज़रूरी है। जो लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वे पहले पश्चिम बंगाल में हो रही घुसपैठ पर जवाब दें।

Related Articles

Back to top button