छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, हड़ताल 31वें दिन भी जारी।


((नया भारत सितेश सिरदार सरगुजा)):– सरगुजा संभाग के छह जिलों के एनएचएम कर्मचारी अंबिकापुर बस स्टैंड से पैदल मार्च कर कला केंद्र मैदान पहुंचे और जेल भरो आंदोलन किया। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 31वें दिन में प्रवेश कर गई है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर लामबंद हैं और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी।
स्वास्थ्य मुख्य सचिव अमित कटारिया ने कर्मचारियों को अंतिम अल्टीमेटम दिया है कि वे आज ही काम पर लौटें, अन्यथा बर्खास्तगी का सामना करना पड़ेगा। अब यह देखना बाकी है कि अल्टीमेटम के बाद एनएचएम कर्मचारी हड़ताल जारी रखेंगे या वापस अपने कार्यस्थल लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button