CG BEMETARA :राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा और व्याख्याता भुवन लाल साहू को कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
भव्य गरिमामय समारोह में किया गया सम्मान...दोनों की कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम शिक्षक बिरादरी के लिए अनुकरणीय... सम्मान पाकर दोनों अत्यंत गौरवान्वित हुए

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा : कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में जिले से साजा विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला की प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा और शासकीय हाई स्कूल लावातरा विकासखंड बेरला के व्याख्याता भुवन लाल साहू शामिल हुए। कलिंगा यूनिवर्सिटी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षकों का सम्मान प्रतिवर्ष करते आ रहे है। इसी कड़ी में प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा व व्याख्याता भुवन लाल साहू 2024 में महामहिम राज्यपाल के हाथों राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए है। कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ संदीप गाँधी, मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य, गोल्फ फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संस्थापक एवं महासचिव के कर कमलों से प्रदेश भर से आये शिक्षकों का एक गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ अनिल प्रधान थे, कलिंगा यूनिवर्सिटी में देश विदेश के विद्यार्थी अध्ययरत है। आपस में शैक्षिक संवाद के माध्यम से शिक्षकों ने एक- दूसरे की शैक्षिक गतिविधियों को जाना एवं विचारों को साझा किया। सभी के प्रेरक उद्बोधन से नई ऊर्जा का संचार हुआ। यह शिक्षक सम्मान समारोह अभिनव एवं उत्कृष्ट पहल है। जिसने शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को पहचान कर और उनकी सराहना कर सम्मान प्रदान किए। मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य ने कहा कि शिक्षकों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने बल्कि छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और प्रतिभा संपन्न साथ ही साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षकों का सम्मान कर हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। दोनों शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा और परिश्रम शिक्षक बिरादरी के लिए अनुकरणीय है। समारोह के मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य ने हिमकल्याणी सिन्हा से संवाद किए। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की अत्यंत सराहना किए। साथ ही साथ भुवन लाल साहू व्याख्याता के कर्तव्य परायणता एवं बच्चों के प्रति उनके समर्पित भाव को जानकर अत्यंत खुश हुए और इसी तरह के कार्य आगे करने की प्रेरणा भी दिए। उन्होंने दोनों शिक्षक शिक्षिकाओं को खूब बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। साथ ही प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा को नि:शुल्क व्हील चेयर प्रदान करने की मंच से घोषणा किए और प्रदान भी किये।