छत्तीसगढ़

CG – सीआरपीएफ जवान बनकर घर लौटे करण राज का जलसो में भव्य स्वागत "जय जवान-जय किसान" से गूंजा गांव पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ग्राम जलसो निवासी करण राज का सीआरपीएफ में चयन होने के बाद बेसिक ट्रेनिंग पूर्ण कर घर वापसी पर गांव में भव्य स्वागत किया गया।

जलसो सरपंच पुत्र और युवा आदिवासी संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील मरकाम के नेतृत्व में युवाओं ने करण राज का जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले जमकर आतिशबाजी की गई, इसके बाद गाड़ी से उतरते ही फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान “जय जवान-जय किसान” के नारे भी जमकर सुनाई दिए।

इसके बाद सभी मल्हार में विराजी माँ डिडेश्वरी के दरबार पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। गांव पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने तिलक लगाकर आदिवासी युवक का आत्मीय स्वागत किया।

सुनील ने कहा कि करण राज की सफलता से गांव के युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों में जाने की प्रेरणा मिलेगी। गाँव से बड़ी संख्या में युवाओ का सैनिक में लगातार चयन हो रहा है जो समाज औऱ गाँव के लिए हर्ष औऱ गर्व का विषय है।

स्वागत के दौरान जनपद सदस्य पति सुमित जगत युवा आदिवासी संगठन के अध्यक्ष मनोज जगत औऱ कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील मरकाम उदित नारायण के साथ सैकड़ो की संख्या में युवक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button