छत्तीसगढ़

CG – महापौर पूजा विधानी को क्षत्रिय राठौर समाज बिलासपुर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी जन्मदिवस के अवसर पर क्षत्रिय राठौर समाज बिलासपुर द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

समाज के प्रतिनिधिमंडल ने षष्ठी राठौर के नेतृत्व में महापौर निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान ई. नवनीत सिंह राठौर, नरेंद्र राठौर, राजकिशोर राठौर, ओमप्रकाश राठौर, गणेश राठौर, नीरज राठौर, अमरिका राठौर, लक्ष्मी राठौर, कल्पना राठौर, प्रतिमा राठौर, शकुंतला राठौर सहित समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button