छत्तीसगढ़

CG – बिजली का तार बना काल : चपेट में आए खेत में रोपा लगा रहे मजदूर, एक की मौत, दो घायल, गांव में आक्रोश का माहौल…..

खैरागढ़। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खेत में रोपा लगाने के दौरान बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, खेत में लगे बिजली के खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गया था। रोपा लगाने के दौरान खेत में काम कर रहे मजदूर उस तार के संपर्क में आ गए। हादसे में धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू करंट लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले ही बिजली विभाग को टूटे तार की शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत पर ध्यान दिया गया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button