सरगुजा के राजा कटेल गांव में जमीन विवाद तनावपूर्ण, पंडो समाज ने पुलिस से मांगी सुरक्षा।

((नयाभारत लखनपुर सरगुजा)):– सरगुजा,सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत राजा कटेल गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पंडो विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों ने आरोप लगाया है कि ग्राम निवासी जमीत अहमद पिता गुलाबार (उम्र करीब 40 वर्ष), सरफुद्दीन, कबीर सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा लगातार धमकियां और धौंस दी जा रही है।
पंडो समाज की ओर से थाना प्रभारी, लखनपुर को सौंपे गए एक लिखित आवेदन में कहा गया है कि उक्त लोग रास्ते मे आते जाते सड़क पर पंडो समुदाय के लोगों को आये दिन मारपीट धमकी, गुंडागर्दी और एक्सीडेंट करने की बात कही जाती है।” इससे पूरे पंडो समाज में दहशत का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे या अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।आवेदक अमनलाल पटेल ने बताया है कि जमीन संबंधी मामला है जिसका जांच चल रहा है जिस वजह से लगातार हमें धमकी सामने वाले पक्ष से दिया जाता है जिससे हम भयभीत है जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पंडो विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

