छत्तीसगढ़

CG – होली पर रायपुर में इतने करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, आबकारी विभाग जारी किए आंकड़े…..

रायपुर। होली के दौरान महज चार दिनों में रायपुर के शराब प्रेमी 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक गए। पिछले साल की तुलना में इस बार 91 लाख रुपए की शराब लोगों ने ज्यादा पी है।

होली खत्म होने के बाद आबकारी विभाग ने रायपुर जिले में हुई शराब बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। यह आंकड़ा होली के दौरान शराब दुकान बंद होने से तीन दिन पहले और एक दिन बाद का है। कुल मिलाकर चार दिनों का यह आंकड़ा बेहद दिलचस्प है, जो शराब के अर्थशास्त्र को बताता है।

होली के दिन याने 4 मार्च को शराब दुकान बंद थी, लेकिन होली की खुमारी अगले दिन भी छाई रही, नतीजतन शौकिनों ने 5 मार्च को महज 8 करोड़ 31 लाख रुपए की ही शराब पी। लेकिन असली खरीदारी तो होली के पहले हुई. होली के एक दिन पहले लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब पी। इसके एक दिन पहले याने 2 मार्च को शराब खरीदी का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए का रहा, और उसके एक दिन पहले होली के तीन दिन पहले 1 मार्च को लोगों ने 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब पी।

आंकड़े बताते हैं कि इस साल शराब प्रेमी होली के दौरान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, इसलिए तीन दिन पहले ही शराब का स्टॉक कर लिया। तीन दिन पहले बिक्री का आंकड़ा बीते साल की तुलना में 30.3 प्रतिशत ज्यादा शराब पी, क्या करें कि शराब खरीदी। वहीं अगले दो दिन और होली के बाद अगले दिन लोगों ने बीते साल की तुलना में कम शराब पी. हालांकि, यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत का ही है।

Related Articles

Back to top button