छत्तीसगढ़जिला समाचार

Live: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

बलरामपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री साय संक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने तपेश्वर महादेव पर जल का अर्घ्य देकर तपेश्वर महादेव के विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर पर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।


बच्चों के साथ पतंगबाजी का लिया आनन्द

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल व गुरुकुलम के बच्चों नैतिक चौरसिया, अंश हलदार, यश गुप्ता, श्रेष्ठ सोनी, नमन थानदार के साथ चकरी एवं मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया।

मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का चखा स्वाद

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चारपाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का स्वाद चखा। इस दौरान कृषि मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लड्डू का आनंद लिया।ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू को खाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button