CG लॉकडाउन BIG ब्रेकिंग: इस जिले में 28 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन....कलेक्टर ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई….जानिए किन सेवाओं को रहेगी छूट… देखें आदेश इस बार क्या होंगी गाइडलाइन….

जीपीएम। छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एक ऐसा जिला है, जहां लाॅकडाउन अब भी बरकरार है। कलेक्टर ने इस लाॅकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय आदेश की माने तो जारी दिशा निर्देश के मुताबिक 30 जून तक लाॅकडाउन बनाए रखना है, इसके बाद नया आदेश जारी किया जाएगा। जीपीएम में सात दिनों के लाॅकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद अब 28 जून तक इसका पालन करना अनिवार्य है।

 

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में लॉकडाउन 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक अब जिले में 28 जून की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि सभी तरह की दुकानें और बाजार अब भी रात 8 बजे तक खुलती रहेंगी और शनिवार को ही जिले में लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर नम्रता गांधी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन 21 जून की रात 12 बजे खत्म हो रहा था। कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कमी देखने को मिली है। इस दौरान बाजार खुलने के बाद फिर से भीड़ बढ़ने से संक्रमण की दर फिर बढ़ सकती है। लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छूट देने के साथ ही लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाया जा रहा है। यह आदेश 21 जून की रात 12 बजे से लागू होगा।

ये छूट जारी

  • सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, स्पा, सैलून, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, ठेले, बार, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुलेंगे।
  • होटल,रेस्टोरेंट्स, बार और क्लब में रात 8 बजे तक बैठकर खाने की सुविधा होगी। हालांकि इनसाइड डायनिंग में सिर्फ 50 फीसदी लोगों के लिए ही अनुमति दी गई है।
  • टेक अवे की सुविधा रात 8 बजे तक और होम डिलीवरी रात 10 बजे तक दे सकेंगे।
  • वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गृह, होटल, मैरिज हॉल में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • इसी तरह अंत्येष्टि और दशगात्र में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।
  • शनिवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, पेट शॉप, दूध, फल, सब्जी की होम डिलीवरी सुविधा में छूट रहेगी। बाकि आदेश पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

ये सख्ती जारी

  • जिले में सभी स्वीमिंग पूल, थीम पार्क, वॉटर पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर और सामूहिक भीड़ वाले स्थान बंद रहेंगे।
  • स्कूल-कॉलेज सभी छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे। हॉस्टल में केवल परीक्षा देने वाले छात्रों को ही रुकने की अनुमति होगी।
  • जिले में शनिवार को लॉकडाउन रहेगा।
  • रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....