CG – पंडरिया में प्यार विवाद चंद्रपुर में तैरता मिला शव मस्तूरी के इस गाँव का युवक हत्या या आत्महत्या? जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//कहते हैँ प्यार में रिष्क औऱ जोखिम कभी ना कभी उठाना पड़ता हैँ औऱ कभी कभी लव के चक्कर में जान पऱ बन आती हैँ ऐसा ही एक मामला जिला बलौदा बाजार के पंडरिया गाँव से सामने आ रहा हैँ जहाँ एक युवक की जान चली गई हैँ हालांकि यह हत्या हैँ या खुदख़ुशी ये जाँच का विषय हैँ जिस पऱ बलौदा बाजार पुलिस बारीकी से जाँच कर रही हैँ।
क्या हैँ मामला…
दरअसल बिलासपुर जिले मस्तूरी विकास खण्ड के शिवनाथ नदी किनारे बसे ग्राम पंचायत गोपालपुर के 3 युवक 15 सितम्बर कों पंडरिया में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आतिश केंवट दुर्गेश केंवट अंकुश यादव शाम तक़रीबन 5 बजे घर से निकले थे पऱ अंकुश औऱ दुर्गेश घर वापस आ गए किन्तु आतिश घर नहीं पहुंचा था जिसकी तलाश घर वाले लगातार कर रहें थे इसकी सुचना बलौदा बाजार पुलिस कों भी दी गई थी आज आतिश की डेड बॉडी चंद्रपुर की नदी में तैरते मिली।
साथ गए दो अन्य दोस्तों दुर्गेश औऱ अंकुश नें घर वालों कों बताया की तीनों एक साथ पंडरिया गए थे जहाँ आतिश औऱ दुर्गेश की गर्ल फ्रेंड्स रहती हैँ गाँव के कुछ लोंगो नें उनको बात करते देख लिया तो बात विवाद हुआ लड़को कों किसी नें थप्पड़ भी मारा पऱ गाँव के बुजुर्गो नें बीच बचाव कर लड़को कों वापस भेज दिया पऱ कुछ अज्ञात लोंग उनका पीछा करते रहें औऱ शिवनाथ नदी पऱ बने पुल पऱ उनकों दौड़ा रहें थे इस दौरान अंकुश औऱ दुर्गेश नें भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा लिया पऱ आतिश पीछे छूट गया जो वापस नहीं आया औऱ उसकें साथ क्या हुआ ये वही बता सकते हैँ जो उनको दौड़ा रहें थे।
हालांकि घर वालों नें ज़ब बलौदा बाजार पुलिस कों इसकी सुचना दी तो पुलिस नें उन लड़को कों भी पूछताछ के लिए थाना बुलाया था जहाँ लड़को नें लड़ाई की बात मानी पऱ उसके बाद क्या हुआ उससे अनजान होने की बात क़ह रहें हैँ अब सवाल ये हैँ की आतिश गहरी नदी के पानी में गिरा कैसे औऱ वो कौन था जो उनको दौड़ा रहें थे औऱ क्यों दौड़ा रहें थे ज़ब मामला ख़त्म हो गया था समझौता हो गया था तब, और दोनों दोस्त अंकुश औऱ दुर्गेश बता रहें हैँ की उनको कोई दौड़ा रहा था जबकि पंडरिया के लड़के जिनसे इनकी लड़ाई हुई हैँ वो इससे अनजान होने की बात कर रहें हैँ तो झूठ कौन बोल रहा यह सब पुलिस जाँच में सामने जरुर आएगा?
बहरहाल गाँव औऱ परिवार में भारी शोक ब्याप्त हैँ उनका कहना हैँ की उनके बेटे की मौत कैसे हुई इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए औऱ दोषियों पऱ सख्त कार्रवाई हो यह बात पुलिस की जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा की यह मर्डर हैँ या आत्महत्या पऱ एक बार फिर लड़ाई औऱ अन्य लोंगो की बेवजह दखल के वजह से एक माँ की जिनें का सहारा छीन गया घर का आंगन सुना हो गया औऱ एक बार फिर प्यार हार गया औऱ नफरत जीत गया?




