छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,

डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,

डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

बेमेतरा,30 सितंबर 2026/ जिले के ग्राम धनगांव में स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का भव्य समापन भक्ति के महाकुंभ के रूप में हुआ। मंजीरे की थाप, रामधुनि की गूंज और शहीदों को तर्पण… आस्था के इस अनोखे संगम में प्रदेश भर से आई रामधुनि टोलियों ने रंग-बिरंगे परिधान में भक्ति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा बिखेर दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत बांधे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित संतवृंद और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष संत राजीव लोचन दास महाराज एवं समस्त ग्रामवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

 

सीएम की धर्मपत्नी ने बजाया मंजीरा

रामधुनि की गूंज के बीच मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने स्वयं मंजीरा हाथ में लेकर भजन मंडली के साथ संगत की। उनका यह सहज रूप देख ग्रामीण भावविभोर हो उठे।

 

उपमुख्यमंत्री ने दी 20 लाख की सौगात

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी टोलियों से सौजन्य मुलाकात की और कहा कि सबसे ज्यादा टोली कबीरधाम जिले से आई है। उन्होंने कहा, राम और सीता मिलता है तो राग बनता है, जिसका यहां सत्संग हो रहा है। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष के अवसर पर वर्ष 2000 से अब तक नक्सल अभियान में शहीद हुए 1399 जवानों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया गया।

 

उन्होंने कहा कि आज बस्तर, मानपुर-मोहला और कवर्धा नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है और ग्रामीण अब सही मायने में आजादी महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सरपंच मोनिका गजानंद साहू की मांग पर गांव में शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 

राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता के विजेता

 

प्रथम – पेंड्रीतराई, कबीरधाम (1 लाख रुपये)

द्वितीय – कन्हारपुर, मुंगेली

तृतीय – कटई, बेमेतरा

चतुर्थ – पोड़ी, धमतरी

पंचम – पीड़ा, मुंगेली

Related Articles

Back to top button