Mahadev Betting App CBI Raids: महादेव सट्टा एप मामले में बड़ा एक्शन, 6 राज्यों की 33 लोकेशंस पर CBI की छापेमारी, हवाला नेटवर्क के मिले सबूत

Mahadev Betting App CBI Raids: महादेव सट्टा एप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को लाइव सट्टेबाजी और जुएं के पैनल चलते हुए मिले. जिन्हें बंद कराया गया. इसके साथ ही डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
हवाला नेटवर्क के सबूत मिले
छत्तीसगढ़ सरकार से मामला CBI को ट्रांसफर होने के बाद जांच एजेंसी ने दो FIR दर्ज की थी. जांच में सामने आया है कि ये प्लेटफॉर्म विदेश से एक हेड ऑफिस के जरिए चलाया जाता है. भारत में पैनल ऑपरेटरों के एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से काम करता है. ये ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी संभालते हैं. ‘म्यूल अकाउंट’ और हवाला नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इसके जरिए कारोबार को बढ़ाया जाता था.
7 दिनों तक सौरभ चंद्राकर से पूछताछ
सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को विशेष कोर्ट में 12 नवंबर को पेश किया था. मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत पर रायपुर स्थित केंद्रीय जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार (13 नवंबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर को PMLA कोर्ट में पेश किया था. लंबी बहस के बाद अदालत ने ईडी को 19 नवंबर तक रिमांड सौंपने की इजाजत दी है. अब 7 दिनों तक ईडी आरोपी सौरभ से पूछताछ करेगी.
मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत 1 नवंबर 2026 को लाया गया था. मस्कट स्थित कोर्ट ऑफ अपील ने 8 अक्तूबर 2026 को प्रत्यर्पण के आदेश दिए थे. चंद्राकर पर ये भी आरोप है कि उसने भारतीय पासपोर्ट रखते हुए वानुआतु का पासपोर्ट हासिल किया. अब तक ईडी इस मामले में देश भर के करीब 190 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. 2000 करोड़ रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं. इसके अलावा 3500 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है



