CG अजब ग़ज़ब मामला - छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे महेंद्र सिंह धोनी ! बेरोजगार धोनी ने मांगी टीचर की नौकरी!MS धोनी ने आवेदन किया, पिता का नाम सचिन तेंदुलकर,इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट भी हो गये…फिर जो हुआ..पढ़िये पूरा मामला…..

 

डेस्क :-छत्तीसगढ़ में शिक्षक की नौकरी के लिए अजीबोगरीब आवेदन आया है। महेंद्र सिंह धोनी ने रायगढ़ जिले में टीचर के लिए अप्लाई किया और उनके पिता का नाम सचिन तेंदुलकर है। यही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी का नाम साक्षात्कार के लिए शार्टलिस्ट भी कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों को लगा कि दाल में कुछ काला है। कुल मिलाकर आवेदन फर्जी निकला और ऐसा आवेदन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।

 

 

6sxrgo

फोन बंद आ रहा :-जैसे ही कैंडिडेट्स की लिस्ट वेबसाइट पर डाली गई, ये पूरी सूची ही वायरल हो गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा और इंटरव्यू के दिन धोनी नाम के आवदेक के नंबर पर कॉल किया गया। जहां उसका नंबर अब बंद आ रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर प्रशासन कर क्या रहा था, जिसके चलते इतनी बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को धोनी नाम के आवेदक सहित कुल 15 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

कायदे के साथ आवेदन के बाद कैंडिटेट्स के पूरे डाटा को चेक किया जाता है। जिसके बाद ही नाम शॉर्टलिस्ट कर नाम वेबसाइट पर अपलोड किया जाते हैं। पर इस पूरे मामले में अधिकारी सोते रहे, और जब सूची वायरल हुई तब जाकर पूरे मामले का पता चला है।

 

अंग्रेजी विषय के 3 पद लिए टीचर्स के इंटरव्यू शुक्रवार को होने थे। इसके लिए प्रशासन ने एप्लीकेशन भरने वाले कैंडिडेट्स के नाम शॉर्टलिस्ट कर वेबसाइट पर डाल दिए थे। इसमें एक आवेदन का नाम महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर है। आवेदन के अनुसार धोनी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई BIT दुर्ग (सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय) से की है और वो रायपुर के रहने वाले है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....