छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं की खुशियां होंगी दोगुनी, रक्षाबंधन से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की किस्त

Mahtari Vandan Yojana Advance Kist:रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दोगुनी खुशियां मिलने वाली हैं. राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की किस्त एडवांस में जारी करने वाली है. इससे लाखों हितग्राही महिलाओं की खुशियां डबल हो जाएगी. अब तक इस योजना की 30 किस्तें जारी हो चुकी हैं.

सीएम विष्णु देव ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की बहनों को 30 किस्तें दी जा चुकी हैं. इसके माध्यम से 19000 करोड़ की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है. महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि क महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही हैं.

सीएन ने आगे कहा कि राज्य की महिलाओं को आर्थिक तौर से सशक्त बनाने के लिए ये बेहद शानदार कदम है. सरकार की हमेशा से कोशिश रही है कि महिलाओं को आर्थिक परेशानियां ना हों. इसी को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की एडवांस किस्त जारी की जाएगा.

सितंबर किस्त रक्षाबंधन से पहले मिलेगी

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 8 अगस्त को जारी की गई. करीब 67 लाख महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि बैंक खातों में भेजी गई थी. अब सितंबर माह की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले दी जाएगी. इससे त्योहार की खुशियां डबल हो जाएंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button