Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – शहर के शहीद पार्क में महापौर ने किया गुरुवार शाम टॉय ट्रेन का उद्घाटन…

शहीद पार्क में ट्रेन का संचालन शुरू

जगदलपुर। शहर के शहीद पार्क में गुरुवार शाम टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया गया। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से बंद पड़ा टॉय ट्रेन का संचालन आज प्रारंभ हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर बच्चों के लिए आज इस ट्रेन का उद्घाटन किया गया।

ट्रेन को स्वयं महापौर संजय पाण्डे ने चलाकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की गई। पहले दिन ट्रेन चलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ट्रेन को पुरी तरह बलून से सजाया गया था।

इस अवसर पर संजय पाण्डे के साथ निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी मेंबर लक्ष्मण झा, पार्षद संतोष गौर, उर्मिला यादव, हरीश पारख, दिलीप दास, पारुल बोथरा, आशा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button